Saturday, May 15, 2021

वेस्ट बंगाल में 16 से 30 मई तक लाक्डाउन West Bengal lockdown

 कोलकाता

पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 


15 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। राज्य में 16 मई की सुबह 6 बजे से 30 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को ही अनुमति रहेगी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज से लेकर मेट्रो और बस सेवाओं को पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया गया है।


बंगाल के मुख्य सचिव ने लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा, '16 मई से राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थान बंद करेंगे सिर्फ इमर्जेंसी सेवाओं की इजाजत रहेगी। अंतर्राज्यीय बस सेवा, मेट्रो, फेरी सर्विस, जिम, सिनेमा हॉल, सलून, स्विमिंग पूल बंद रहेंगे। रिटेल शॉप सुबह सात बजे से 10 बजे तक खुली रहेंगी। इस दौरान लोग जरूरी सामान की खरीदारी कर सकेंगे।'


क्या-क्या बंद रहेगा?

1. सभी शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे.

2. सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े ऑफिस काम करेंगे.

3. सभी निजी कार्यालय बंद रहेंगे, वर्क फ्रम होम की अनुमति है.

4. सभी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बार, जिम और मनोरंजन से जुड़े स्थल भी बंद रहेंगे.

5. शापिंग मॉल, रेस्तरां, स्वीमिंग पूल, सिनेमा हॉल बंद रहेंगे.

6. बस-मेट्रो सभी पूरी तरह से बंद रहेंगी. अंतरराज्यीय बस सेवा भी पूरी तरह बंद रहेगी.

7. राजनीतिक और धार्मिक सभाओं पर पूरी तरह पाबंदी है.

8. मेडिकल से जुड़े उद्योग छोड़कर सब बंद रहेंगे.

9.रात 9 बजे के बाद आपातकालीन सेवा छोड़ सभी बंद रहेगा.


 


क्या खुला रहेगा?

1.सुबह 7 बजे से 10 बजे तक किराना दुकान, खुदरा बाजार खुले रहेंगे.

2. मिठाई और मीट की दुकान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी.

3. चाय बागान में 50%, जूट मिलों में 30% उपस्थिति के साथ होगा काम.

4. ई-कॉमर्स सेवाएं चालू रहेंगी.

5. एटीएम और बैंक 10 बजे से 2 बजे तक खुला रहेंगे.

6. विवाह में 50 और अंतिम संस्कार में 20 की उपस्थिति की सीमा.

7. ऑप्टिकल की दुकाने सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी.


लॉकडाउन का ऐलान करते हुए मुख्य सचिव आलापन बंद्योपाध्याय ने कहा कि मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जाएगा. ऐसा न करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं. लॉकडाउन का 

उल्लंघन करने वालों का न सिर्फ चालान किया जक़ेगा बल्कि महामारी एक्ट के तहत उन पर केस भी दर्ज किया जाएगा.


#chandradeepmedia

अरब सागर से उठ रहा चक्रवात 18 मई को हाई अलर्ट जारी

5 राज्यों पर चक्रवात का ख़तरा हाई अलर्ट जारी


18 मई को गुजरात के तट से टकराएगा ताऊ

महाराष्ट्र केरल और कर्नाटक में भारी बारिस होने की असंका)

गुजरात और महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों पर अरब सागर में बन रहे चक्रवात 'ताऊ ते' का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 मई को यह चक्रवात गुजरात के तटवर्ती क्षेत्रों से टकराएगा। इस दौरान बारिश के साथ 175 KMPH तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस तूफान का असर गुजरात-महाराष्ट्र के अलावा केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक पर भी हो सकता है। इस चक्रवात काे म्यांमार ने ताऊ ते (Tauktae) नाम दिया है।


(6 पॉइंट में समझें तूफान का असर )


• 15 मई को लक्षद्वीप में भारी बारिश की आशंका है। यहां 16 और 17 मई को अन्य जगहों पर भी बारिश संभव।


• तमिलनाडु के घाट जिले में भी 16 मई को तेज बारिश हो सकती है।


• कर्नाटक के तटवर्ती जिलों में भी इस तूफान का असर रहेगा। यहां भी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती


 • कोंकण और गोवा में 15-16 मई को भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका।


• गुजरात के सौराष्ट्र में 16-17 मई को भारी बारिश हो सकती है। 18 मई को कच्छ में भी तेज बारिश की आशंका।


• केरल के पांच जिलों तिरुवनंतपुरम, कोलम, पठानामठिता, अलपुझा और एर्नाकुलम में रेड अलर्ट जारी।



(NDRF की 53 टीमें अलर्ट पर)


NDRF के महानिदेशक एसएन प्रधान ने शुक्रवार को बताया- NDRF की 53 टीमों को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों पर तैनात किया जा रहा है।



(केरल में एक दिन पहले 31 मार्च को पहुंच सकता है मानसून)


देश में इस बार मानसून एक दिन पहले दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग की मानें तो केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक दिन पहले यानी 31 मई को पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि आम तौर पर राज्य में मानसून 1 जून को दस्तक देता है, लेकिन इस बार इसके 24 घंटे पहले ही पहुंचने का अनुमान है।



विभाग के मुताबिक, इस बार जून से सितंबर के बीच बारिश सामान्य रहने की ही संभावना है। इस साल सीजन में 96-104% बरसात होने की संभावना है। यह लगातार तीसरा साल है, जब IMD ने अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की है। इससे पहले 2019-20 में भी सामान्य बारिश का अनुमान लगाया गया था।


(22 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी पहुंचेगा मानसून)


22 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी पहुंचेगा मानसून

मौजूदा अनुमान के मुताबिक, दक्षिणी-पश्चिमी मानसून 22 मई तक अंडमान के सागर तक पहुंचेगा। इसके चलते अरब सागर में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है। अरब सागर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ मजबूत हो रहा है। ये 20 मई तक बंगाल की खाड़ी में और ज्यादा मजबूत होकर पहुंचेगा। इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी और अंडमान में 21 मई से बारिश होगी। अंडमान और निकोबार तटों पर 22 मई तक पहुंचने की संभावना है।



मौसम विभाग (IMD) की ओर से बताया गया कि देश में मानसून की शुरुआती बारिश दक्षिण अंडमान सागर से होती है और उसके बाद मानसूनी हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा में बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ती हैं।



चंद्रदीप मीडिया


Friday, May 14, 2021

Pappu yadav

4 दिनों से भूख हड़ताल पर रहने के कारण आदरणीय श्री पप्पू यादव जी की सेहत बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टरों ने कहा भोजन न करने से इम्युनिटी पावर घट रही है। किडनी में इंफेक्शन, सांस में तकलीफ, हार्ट की समस्या है।तत्काल भोजन ग्रहण करने का दबाव था, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनका भूख हड़ताल तुड़वाया है और अभी उन्हें नेबोलाईज किया जा रहा। अभी वे लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं। 


मोहम्मद शाने अली